साउथ मूवीज

AA22×A6: 'स्पिरिट' से बाहर होते ही दीपिका पादुकोण के हाथ लगी अल्लू अर्जुन की 700 करोड़ी फिल्म, एटली करेंगे डायरेक्ट

Deepika Padukone in Allu Arjun's Next: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से संदीप रेड्डी वंगा द्वारा बाहर किए जाने के बाद अब दीपिका पादुकोण के हाथ अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की नई एक्शन मूवी 'AA22×A6' लग गई है। पहली बार दीपिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएगी।

Image

Deepika Padukone in Allu Arjun's Next With Atlee Kumar

Deepika Padukone in Allu Arjun's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण कई वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। बेटी को जन्म देने के बाद अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण की बढ़ती मांगों को देखने के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया है। एक तरह दीपिका पादुकोण को प्रभास की 'स्पिरिट' से मेकर्स ने बाहर किया, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस को साउथ के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन की नई एक्शन मूवी 'AA22×A6' मिल गई है।

दीपिका पादुकोण के हाथ लगी अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन ने एक साथ काम करने पर इच्छा जताई है। यह पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार करने वाले हैं। फिल्म की बात की जाए तो इसका बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दीपिका पादुकोण पहले भी एटली कुमार के साथ फिल्म 'जवान' में काम कर चुकी हैं। अब 'AA22×A6' में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

'AA22×A6' की बात की जाए तो अल्लू अर्जुन पहली बार इस मूवी में डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में ऐसे-ऐसे वीएफएक्स दिखाई देंगे, जिनकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 'किंग' की शूटिंग को खत्म करने के बाद दीपिका पादुकोण 'AA22×A6' ज्वाइन करेंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article