पंजाबी

Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर से मांगा थोड़ा समय, पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने एक कॉन्सर्ट मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसके लिए उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होना था लेकिन वो नहीं पहुंचे हैं। सिंगर ने थोड़े और समय की मांग की है।

Image

Honey Singh ने महाराष्ट्र साइबर से मांगा थोड़ा समय, पूछताछ के लिए नहीं हुए पेश

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर की तरफ से पूछताछ के लिए समन भेजा गया था लेकिन वो महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए हैं। महाराष्ट्र साइबर ने एक कॉन्सर्ट केस मामले में हनी सिंह को आदेश किया था कि वो व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएं लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे हैं। हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर से थोड़े समय की मांग की है, जिसके बाद वो जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Gadadhari Bheem बनाएंगे Karan Johar, Abhishek Varman को दी जिम्मेदारी

क्या है Honey Singh का कॉन्सर्ट केस?

असल में हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिस पर एक व्यक्ति ने निजी तौर पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले के तहत महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को समन भेजा था और कहा था कि वो व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखें ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि हनी सिंह 5 अक्टूबर के दिन महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होने में असफल रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "ये यौन उत्पीड़न जैसा...", वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Janhvi Kapoor

सफल कमबैक के बाद दोबारा विवादों में फंसे Honey Singh

हनी सिंह लम्बे समय तक मानसिक रूप से बीमार रहे, जिसके बाद उन्होंने कुछ वक्त पहले सफल कमबैक किया। कमबैक के बाद से ही वो और उनके गाने चर्चा में हैं लेकिन विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। करियर की शुरुआत से ही हनी सिंह का विवादों से खास रिश्ता रहा है और कमबैक के बाद भी ये विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

अगर करियर की बात करें तो उन्होंने कुछ समय पहले अपना नया गाना कासा तुपका सॉन्ग लॉन्च किया था, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने में उन्होंने बादशाह पर निशाना साधा है, जिसकी काफी चर्चा है। देखना दिलचस्प रहेगा कि हनी सिंह कब महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होंगे और कॉन्सर्ट मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article