Laal Singh Chaddha Review: रिलीज हुई आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 10:44 AM IST

Laal Singh Chaddha Movie Review in Hindi: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो जानें कैसी है ये फिल्म-

Laal Singh Chaddha Review: रिलीज हुई आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

Laal Singh Chaddha Movie Review in Hindi: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी ड्रामा फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो जानें कैसी है ये फिल्म- 

ऐसी है कहानी 

लाल सिंह चड्ढा की कहानी (Laal Singh Chaddha story) पंजाब के लड़के लाल सिंह चड्ढा (आमिर खान) की है, जो दिव्यांग है और बिना सहारे के चल नहीं सकता है। उसकी मम्मी (मोना सिंह) उसका लगातार हौसला बढ़ाती है कि वह दूसरों से कम नहीं है और वह भाग सकता है। लाल की मुलाकात रूपा (Kareena Kapoor) से होती है और एक घटना के बाद वह भागने लगता है। फिल्म के जरिए भारतीय इतिहास के कई घटनाक्रम को दिखाया गया है। देश की आज़ादी हो, सिखों के खिलाफ हुई हिंसा हो, फिल्म बेहतर तरीके से इन घटनाओं को दिखाती है। पर्दे पर आमिर खान को कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे लगता है कि जैसे ये रोल उनके लिए ही बना हो। आमिर की रीढ़ बनी हैं करीना और उनकी ऊर्जा कमाल की है। सरदारनी का रोल उन पर हमेशा से जमता है। 

लाल सिंह चड्ढा वो फ़िल्म है जो आपको पकड़ के रखती। लंबे समय बाद ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जो अपनी कहानी के दम पर आगे बढ़ती है। अतुल कुलकर्णी द्वारा इसकी कहानी लिखी गई है। जो कह रहे थे कि फॉरेस्ट गंप देखी है तो लाल सिंह चड्ढा क्यों देखें, उन्हें ये फिल्म बताती है कि रीमेक जब परफेक्शन के साथ बनाई जाती है तो एक नई कहानी जन्म लेती है। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक मास्टरपीस है। एक शानदार फिल्म जो आपके दिल में रहती है और स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद भी आपकी यादों में बनी रहती है। 

फिल्म के गाने भावुक करने वाले हैं और हौसला देने वाले हैं। फिल्म की कहानी कभी आपको भावुक करती है तो कभी हंसाती है। सिनेमाघर से बाहर आने के बाद दर्शकों के दिमाग में ठहरने वाली कहानी है 'लाल सिंह चड्ढा'। सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध इस फिल्म की कहानी के लिए बकवास लगता है। यह फिल्म जरूर देखी जाने वाली फिल्म है।

End of Article