सिद्धू मूसेवाला की मौत से सदमे में 19 साल का फैन, फिनाइल पीकर की सुसाइड की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 11:38 PM IST

Sidhu Moosewala Fan: सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे से फैंस नहीं उबर पाए हैं। अब दिवंगत सिंगर के 19 साल के फैन ने सुसाइड करने की कोशिश की है। जानिए क्या है मामला...

सिद्धू मूसेवाला की मौत से सदमे में 19 साल का फैन, फिनाइल पीकर की सुसाइड की कोशिश

Sidhu Moosewala fan suicide attempt: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सदमे से फैंस उबर नहीं कर पा रहे हैं। मूसेवाला के एक फैन ने आत्महत्या की कोशिश की है।19 साल के इस फैन ने फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स हमेशा सिद्धू मूसेवाला के गाने सुना करता था। इसके अलावा दिवंगत पंजाबी सिंगर के नाम की टी शर्ट भी पहना करता था। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हुआ। मूसेवाला के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में फैंस उनके घर पहुंचे थे। पंजाबी सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

End of Article