Malaika Arora Arjun Kapoor Birthday. अर्जुन कपूर आज (26 जून) अपना बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं, जिनकी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की शादी को लेकर अपडेट आई थी कि 2022 के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के माने अर्जुन और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब एक्टर अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। मलाइका अरोड़ा और अरबाज के तलाक के बाद अर्जुन कपूर से उनकी नजदीकी बढ़ने लगी। कई साल डेटिंग के बाद दोनों का साथ और भी ज्यादा मजबूत हो गया है।
End of Article
