Celebs bring Lord Ganesha at home: देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाता जाता है। यह त्यौहार पूरे देश में बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की तैयारियां देखते ही बन रही हैं। गणेश चतुर्थी बी-टाउन में सबसे बड़े उत्सवों में से एक है और सितारे इस अवसर को बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इस साल भी कई दिग्गज सितारे अपने घर बप्पा को लेकर आए हैं। वहीं अन्य ने इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। टीवी सितारों में से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अर्पिता खान ने अपने घर में बप्पा को बिठाया।
End of Article
