करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुआ था कोरोना विस्फोट, जानिए वहां जाने से कैसे बच गई आलिया भट्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 12:10 AM IST

Karan Johar Birthday Bash: करण जौहर की पार्टी में कोरोना विस्फोट हुआ था। इस पार्टी में आलिया भट्ट शामिल नहीं हुई थीं। अब आलिया के पार्टी में शामिल न होने की वजह सामने आई है। जानिए क्या है कारण...

Alia Bhatt not attended Karan Johar Birthday Bash: करण जौहर के 50वें बर्थडे के मौके पर एक शानदार पार्टी रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी में शामिल लगभग 55 गेस्ट कोरोना से संक्रमित थे। पार्टी में रणबीर कपूर थे लेकिन, उनकी वाइफ आलिया भट्ट नजर नहीं आई। अब आलिया भट्ट के पार्टी में न शामिल होने की वजह सामने आई है। आलिया भट्ट अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए इंग्लैंड गई हुई थीं। शूटिंग के नियम बेहद सख्त हैं। टीम को बायो बबल में रहना होता है, जहां पर उन्हें कही भी जाने की अनुमति नहीं होती है। आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की सीरीज हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वंडर वुमन फेम गाल गेडोट भी हैं।

End of Article