बॉलीवुड

Katrina Kaif के सपोर्ट में आए Hrithik Roshan, मां बनने के बाद बढ़ते वजन का लोगों ने बनाया था मजाक

Katrina Kaif Got Support From Hrithik Roshan: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के शरीर में काफी बदलाव हुआ है। लोगों ने उनके वजन को लेकर मजाक भी बनाया। इस ट्रोलिंग के बीच ऋतिक रोशन ने उनका सपोर्ट किया है।

Image

Katrina Kaif के सपोर्ट में आए Hrithik Roshan (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Katrina Kaif Got Support From Hrithik Roshan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कैटरीना कैफ ने बड़े पर्दे पर कई हिट मूवीज दी हैं। हालांकि बीते कई वक्त से कैटरीना कैफ बड़े पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल नवंबर में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने और विक्की कौशल ने विहान रखा। डिलीवरी के बाद कैटरीना कैफ के शरीर में भी बदलाव हुआ। पहले के मुकाबले एक्ट्रेस का वजन बढ़ गया, लेकिन इसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कैटरीना कैफ ने अंबानी परिवार द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में कदम रखा था, जिससे जुड़ा उनका वीडियो देख लोगों ने उनके वजन पर तंज कसना शुरू कर दिया। हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच सोनारिका भदौरिया और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का सपोर्ट किया था। वहीं अब ऋतिक रोशन भी एक्ट्रेस के समर्थन में आए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘बहुत कुछ बदल गया’- बॉडी शेमिंग के बीच Katrina Kaif ने तोड़ी चुप्पी, पोस्टपार्टम बदलावों पर कही बड़ी बात

ऋतिक रोशन ने किया कैटरीना कैफ को सपोर्ट

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने यूं तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के समर्थन में कोई पोस्ट या इंस्टाग्राम स्टोरी साझा नहीं की है। लेकिन उन्होंने कंटेंट क्रिएटर हर्षवीर जैन की एक पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें वह ट्रोलिंग के बीच कैटरीना कैफ का सपोर्ट करते दिखे। हर्षवीर जैन ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "टीनएज के दौरान कैटरीना कैफ पर मेरा क्रश था। मैं उनकी एक झलक के लिए दूसरे राज्यों में सफर करता था। अपने पास न्यूजपेपर की कटिंग, मूवी के पोस्टर और वॉलेट में फोटो तक रखता था। मूवी देखता था, क्योंकि वो कास्ट हुई थीं। लेकिन अब जब कोई ट्रोल कहता है कि वो फिनिश हो चुकी हैं, क्योंकि उनका प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ गया है तो उस ट्रोल पर मुझे तरस आता है। क्योंकि ये ट्रोल्स या तो युवा होते हैं या फिर व्यस्क पुरुष।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Shraddha Arya, बोलीं "महिलाएं भी इंसान..."

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के सपोर्ट में हर्षवीर जैन ने आगे लिखा, "अगर ये युवा हुए तो मुझे तरस आता है, क्योंकि ये महिलाओं से इतनी नफरत करते हैं। एक महिला से नफरत करना जो उम्र के साथ-साथ बदल रही है। अगर वो उससे नफरत कर रहे हैं तो वे 2000 में ही अटक चुके हैं। अगर ये व्यस्क पुरुष हैं तो ये लोग इतने अकेले और खाली हैं कि एक क्रश पर ही अटक गए हैं। ऐसा संभव भी है, क्योंकि ये अपनी जिंदगी से इतने हताश हो चुके हैं कि इन्हें पता ही नहीं है कि औरतों से कैसे डील करना है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article