एजुकेशन

UP PGT Recruitment 2026: यूपी पीजीटी के 2607 पदों पर आवेदन शुरू, जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

UP PGT Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। यहां आप यूपी पीजीटी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

UP PGT Recruitment 2026: यूपी पीजीटी के 2607 पदों पर आवेदन शुरू

UP PGT Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2607 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 सितंबर 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। वहीं फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। यहां आप यूपी पीजीटी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UP PGT Recruitment 2026: आवेदन की शुरुआत

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 सितंबर 2026
  • पंजीकरण की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026
  • आवेदन सुधार की अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026
  • UPESSC PGT 2026 परीक्षा तिथि: 15-16 दिसंबर 2026
  • परीक्षा शहर की जानकारी: परीक्षा से पहले उपलब्ध होगी

UP PGT Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: कौन कर सकता है अप्लाई

यूपी पीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल होना चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UP PGT Recruitment: किन पदों पर होगी भर्ती

बता दें यूपीईएसएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीजीटी हिंदी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, मैथेमैटिक्स, कॉमर्स, इतिहास, क्राफ्ट, साइकोलॉजी, एजुकेशन, म्यूजिक, संस्कृत, होम साइंस और जियोग्राफी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके जरिए कुल 2607 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी।

UP PGT Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPESSC UP PGT Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म सेव कर लें।

UP PGT Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (General Categry/OBC/EWS): ₹1,500/-
  • एससी / एसटी (SC/ST) : ₹750/-
  • दिव्यांग (पीएच) (PH): ₹500/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ही किया जा सकता है।

यूपीईएसएससी पीजीटी के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article