शहर

Greater Noida News: बेकाबू कार ने स्कूल जा रही मासूम बच्ची को रौंदा, पैर में फ्रैक्चर, घटना CCTV में कैद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर चाई-4 की आदर्श विहार सोसाइटी में बेकाबू कार ने स्कूल जा रही बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना CCTV में कैद हो गई है।

Image

कार चालक की भारी लापरवाही

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक लापरवाह कार चालक का कहर देखने को मिला है, जिसने सुबह-सुबह स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक ने बच्ची पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है। यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

आदर्श विहार सोसाइटी की घटना, CCTV में दिखी लापरवाही

यह दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी का है। रोजाना की तरह मासूम बच्ची सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। जैसे ही वह सोसाइटी के रास्ते पर आगे बढ़ी, तभी एक बेकाबू और लापरवाह कार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और स्वजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक की साफ लापरवाही नजर आ रही है।

पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बीटा 2 थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार के नंबर और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article