Kangana Ranaut से लेकर Sonakshi Sinha तक, रैंप वॉक करते हुए oops मोमेंट का शिकार हुईं ये एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 08:29 PM IST

Bollywood Actresses Ramp Walk Oops Moment:बॉलीवुड की एक्ट्रेस को स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए देखना बेहद अच्छा लगता है। लेकिन कभी-कभी रैंप वॉक करते हुए एक्ट्रेस का संतुलन बिगड़ जाता है और स्टेज पर ही गिर जाती हैं। ऐसा हादसा कई बार एक्ट्रेस के साथ हुआ है, जिसके कारण उन्हें Oops मोमेंट का शिकार होना पड़ा।

Kangana Ranaut से लेकर Sonakshi Sinha तक, रैंप वॉक करते हुए oops मोमेंट का शिकार हुईं ये एक्ट्रेस
Photo Credit: People

Bollywood Actresses Ramp Walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल्स को आपने फैशन शो और प्रोग्राम में स्टेज पर जलवा बिखेरते हुए जरूर देखा होगा। स्टेज पर जब एक्ट्रेस डिजाइनर ड्रेस और हाई हील्स के साथ रैंप वॉक करती हैं तो सभी की निगाहें उन्हीं पर ठहर जाती हैं। लेकिन कई बार एक्ट्रेस को रैंप वॉक के दौरान Oops मोमेंट का शिकार होना पड़ा है। बॉलीवुड की कई जानी मानी एक्ट्रेस स्टेज पर ऊप्स मूमेंट के कारण खूब चर्चा में रहीं।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत साल 2014 में लाइस्टाइल इंडिया फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा की शो स्टॉपर बनीं थीं। इस दौरान रैंप वॉक करते हुए अचानक स्टेज पर गिर पड़ीं। ये हादसा कंगना के लिए सबसे बड़ा ऊप्स मोमेंट था।

यामी गौतम
लैक्मे फैशन शो में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाते हुए यामी गौतम भी इस हादसे का शिकार हो चुकी हैं। रैंप वॉक करते हुए यामी का बैलेंस बिगड़ गया और वह स्टेज पर गिर पड़ीं। यामी गौतम के इस ऊप्स मोमेंट की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

सोना महापात्रा
इस लिस्ट में सिंगर सोना महापात्रा का नाम भी शामिल है। 2013 में लैक्मे फैशन वीक में सोना ने जैसे ही रैंप वॉक शुरू किया तो थोड़ी देर बाद ही गिर पड़ीं। ये हादसा हील्स में ड्रेस फंसने के कारण हुआ था। इस ऊप्स मोमेंट को लेकर सोना को उस वक्त काफी ट्रोल भी किया गया था।

पूनम ढिल्लों
पूनम ढिल्लों फिल्मी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वो सालों से रैंप वॉक करती आ रही हैं। लेकिन 2014 में जब पूनम ने विक्रम फडणवीस के लिए रैंप वॉक किया था तो वह अचानक स्टेज पर धड़ाम से गिर पड़ी। इस दौरान पूनम ने साड़ी पहनी हुई थी।

सोनाक्षी सिन्हा 
अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं। साल 2010 में सोनाक्षी बैंगलुरू में ब्लेंडर्स प्राइड फैशन में शो स्टॉपर बनी थी। सोनाक्षी ने मशहूर फैशन डिजाइनर गोविन सी मिगेल के लिए गाउन पहन रैंप वॉक किया था। लेकिन वह खुद को संभाल नहीं पाई और पहले स्टेप में ही धड़ाम से गिर पड़ीं।

इन अभिनेत्रियों से अलग भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन मॉडल रैंप वॉक करते हुए लड़खड़ाईं। यहां तक की कई बार इवेंट्स में रेड कार्पेट पर भी हसीनाएं गिरने से बची हैं।

End of Article