तेज हवा की वजह से उड़ गई दीपिका सिंह की फ्रॉक, सरेआम Oops Moment का शिकार हुई अभिनेत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 07:49 AM IST

दीपिका सिंह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के एक पॉपुलर गाने ‘बन के तितली दिल उड़ा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में डांस करते वक्त दीपिका सिंह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं। 

तेज हवा की वजह से उड़ गई दीपिका सिंह की फ्रॉक, सरेआम Oops Moment का शिकार हुई अभिनेत्री

Deepika singh oops moment Wardrobe malfunction: 'दीया और बाती हम' में संध्या के रोल के लिए पहचानी जाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। दीपिका सिंह का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के एक पॉपुलर गाने ‘बन के तितली दिल उड़ा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में डांस करते वक्त दीपिका सिंह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं। 

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के एक पॉपुलर गाने ‘बन के तितली दिल उड़ा’ पर डांस करते वक्त दीपिका को खुद अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ये घटना जो जाएगी जिसकी वजह से उन्हें सरेआम शर्मिंदा होना पडेगा। वह पीले रंग का फ्रॉक पहनकर पहाड़ों के बीच डांस करती नजर आ रही हैं। डांस करते वक्त उनकी फ्रॉक हवा से उड़ जाती है और पूरा मामला कैमरे में कैद हो जाता है। 

हालांकि दीपिका समझदारी के साथ फ्रॉक पकड़ लेती हैं और डांस जारी रखती हैं। इस वीडियो में दीपिका ने पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी है। दीपिका के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। 

बता दें कि दीपिका अब काफी समय से पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 40 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

दीपिका सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से घर-घर में संध्या बींदणी के नाम से फेमस हुईं। इस सीरियल में उन्होंने आईपीएस का रोल निभाया था। अब तक वह लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। दीपिका ने 2 मई 2014 को सीरियल ‘दीया और बाती हम’ के डायरेक्‍टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और इसके बाद बेटे सोहम को 20 मई 2018 को जन्म दिया था। 

End of Article