Honey Singh की पत्नी के चौकाने वाले खुलासे-'रैपर के अवैध संबंध, ससुर की हरकत से जानवर जैसा व्यवहार करने तक'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2021, 09:42 PM IST

Honey Singh wife Shalini Talwar Allegations in Hindi: शालिनी तलवार ने हनी सिंह और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए ऐसे ऐसे कथित खुलासे किए हैं जिनके बारे में जानकर रैपर के फैंस के रोंगटे खड़े हो गए।

Honey Singh की पत्नी के चौकाने वाले खुलासे-'रैपर के अवैध संबंध, ससुर की हरकत से जानवर जैसा व्यवहार करने तक'
Photo Credit: Instagram

मुंबई: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 'प्रोटेक्शन ऑफ वीमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत केस दर्ज कराया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कोर्ट ने गायिका को नोटिस दिया है और हनी सिंह को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने पति पर 'शारीरिक, मौखिक और मानसिक' शोषण का आरोप लगाया है। इसके अलावा, उसने यह भी आरोप लगाया है कि हनी सिंह को 'शराब और अनाबोलिक ड्रग्स की लत थी।' इतना अधिक कि वह कई महिलाओं के साथ अंतरंग संबंध रखते हुए पत्नी के साथ कथित तौर पर घमंडी और अपमानजनक, हिंसक व्यवहार करते थे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गायक को नोटिस जारी किया है और इस पर उनका जवाब मांगा है। इस बीच, यह भी बताया गया है कि कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त के लिए नोटिस जारी किया है, और शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश पारित किया है, जिसमें हनी सिंह को उसकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति, उसकी पत्नी का स्त्रीधन आदि का निपटान करने से रोका गया है।'

शालिनी तलवार ने कहा कि उनके पति और परिवार ने उन्हें शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण की कई घटनाओं का शिकार बनाया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शालिनी ने दावा किया कि हनी सिंह ने पिछले कुछ सालों में उसे कई बार पीटा और वह लगातार डर में जी रही हैं क्योंकि उसने और उसके परिवार ने उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

याचिका में तलवार ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में हनी सिंह द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया था। उसने खुलासा किया कि कैसे हनी और उसके परिवार ने उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से इतना तोड़ दिया कि वह खुद को 'एक पालतू जानवर' की तरह मससूस करती थीं जिसके साथ क्रूर व्यवहार काम कराया जा रहा है।

Honey Singh wife Shalini

तलवार ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ आकस्मिक यौन संबंध बनाता था, अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनता था, और अपनी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन जारी करने के लिए उसे बेरहमी से मारता था।

शराब के नशे में ससुर ने की शर्मनाक हरकत:
इसके अलावा, हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने यह भी दावा किया कि एक बार उसके ससुर शराब के नशे में उसके कमरे में चले आए और इस दौरान वह अपने कपड़े बदल रही थी और उनकी सीने पर हाथ लगाया। तलवार ने अदालत से यह निर्देश देने की मांग की कि वह अपने पति को घरेलू हिंसा के लिए अंतरिम मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए कहें।

इसके अलावा, शालिनी ने अदालत से गायक को दिल्ली में पूरी तरह से सुसज्जित आवास के लिए हर महीने 5 लाख रुपए किराया देने का आदेश देने का अनुरोध किया ताकि वह खुद अलग रह सकें और अपनी विधवा मां पर निर्भर ना रहे। इसके अलावा, उसने गायिक की ओर से अपना साझा घर बेचने या दहेज की संपत्ति बेचने से रोकने की भी मांग की।

यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर हिरदेश सिंह और शालिनी तलवार 23 जनवरी, 2011 को शादी के बंधन में बंधे थे। शालिनी तलवार ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले मानसिक और शारीरिक शोषण के संबंध में कुछ गुप्त पोस्ट साझा किए थे।

नेटिज़न्स ने इस बात पर चिंता जताते हुए पूछा भी था कि क्या वह ठीक हैं? हालांकि, जिस पोस्ट ने सबसे ज्यादा चिंता पैदा की, वह तब थी जब शालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम समाज के किस वर्ग से हैं, अमीर या गरीब, शिक्षित या अशिक्षित, आप प्रसिद्ध हैं या नहीं, महिलाओं की दुर्दशा एक समान ही रहती है। अत्याचार #harshreality #narcissisticabuse।'

End of Article