Throwback: ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने बयां किया था दर्द , कहा- 'सैफ-करीना को साथ देख होती है तकलीफ'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 06:37 PM IST

Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Throwback: शाहिद कपूर और करीना कपूर एक वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। शाहिद ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप के बाद अपना दर्द जाहिर किया था।

Throwback: ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने बयां किया था दर्द , कहा- 'सैफ-करीना को साथ देख होती है तकलीफ'

मुबंई. करीना कपूर और शाहिद  कपूर आज अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्चों के साथ बेहद खुश थे। हालांकि, दोनों की जोड़ी ने एक वक्त फैंस के दिलों में राज किया है। साल 2007 में फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शाहिद कपूर ने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयान किया था। 

अक्टूबर 2007 को टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू  में शाहिद कपूर से पूछा गया था कि- क्या उन्हें सैफ और करीना को साथ देखकर बुरा लगता है? इस पर शाहिद कपूर ने कहा था, 'अगर मैं कहूं कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो ये झूठा होगा। मैं भी एक इंसान हूं। मुझे ये देखकर और पढ़कर हमेशा तकलीफ होती है।'

Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Khan

कहा- 'कर रहा हूं खुश रहने की कोशिश' 
शाहिद कपूर इंटरव्यू में आगे कहते हैं, 'मुझे लगता है कि मेरे पास इस सच्चाई का सामना करने के अलावा कोई चारा नहीं है।' शाहिद ने इसी इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें करीना से कोई शिकायत नहीं है। बकौल एक्टर, 'मैं इस रिश्ते की अच्छी यादों को दिल में बसा कर आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं ऐसा कर भी रहा हूं। मैं खुश रहने की कोशिश कर रहा हूं।'

Lesser Known Facts About About Kareena Kapoor Khan And Shahid Kapoor's Jab  We Met

करीना ने किया था प्रपोज
शाहिद कपूर और करीना कपूर का अफेयर फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। करीना कपूर शाहिद से पहली मुलाकात में ही इंप्रेस हुई थी। यही नहीं करीना ने ही शाहिद को प्रपोज किया था। करीना के मुताबिक कई बार फोन और मैसेज के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया था। 

करीना और शाहिद का अफेयर तीन साल तक चला था। फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी।  करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। वहीं, साल 2015 में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की थी। 
 

End of Article