कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर एक बार फिर से खबरों में छाए हुए हैं। असल में कोंकणा सेन शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो फनी अंदाज में अपने दोस्त अमोल पाराशर को जन्मदिन की बधाई देती दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फिर से ये खबरें तेज हो चुकी हैं कि ये दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। कई लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिरकार इन दोनों अपने इश्क का ऐलान कर ही दिया है, जिसको इन्होंने छुपाकर रखा था। आप कोंकणा और अमोल का वायरल वीडियो नीचे देख सकते हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Vibe X Review: Kunal Kemmu की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, हल्की स्क्रिप्ट ने मजा किया किरकिरा
Konkona Sen Sharma-Amol Parashar हैं रोमांटिक रिलेशनशिप में?
बॉलीवुड एक्टर अमोल पाराशर ने बीते दिनों ही अपना 40वां जन्मदिन मनाया है, जिस मौके पर उन्हें लाखों लोगों ने बधाई भरे संदेश भेजे। जहां आम फैंस अमोल को बधाई दे रहे, वहां पर अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा कैसे पीछे रहती? कोंकणा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो फनी अंदाज में अमोल को जन्मदिन की बधाई देती दिख रही हैं। वीडियो पर फैंस लगातार कमाल का रिस्पॉन्स दे रहे हैं और दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Vibe Box Office Day 1 Prediction: Kunal Kemmu-Preity Zinta की फिल्म को नहीं मिला यंग इंडिया का सपोर्ट
एक फैन ने लिखा है, "मुझे तो पहले से ही पता था कि कोंकणा और अमोल के बीच कुछ चल रहा है। कोंकणा के इस वीडियो से आखिरकार ये साबित हो ही गया है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "ये क्या हो रहा है भैया... ये क्या हो रहा है? कुछ नहीं कुछ नहीं प्यार हो रहा है। गाइज अब कोई मत पूछना ये रिश्ता क्या कहलाता है?"
कोंकणा और अमोल की दोस्ती साल 2019 में आई फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारेके दौरान हुई थी, जिसे अलंकृता श्रीवास्तव ने बनाया था। इसके बाद से ही इनका रिश्ता गहराता रहा है और आखिरकार इन्होंने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर भी लगा दी है।
