बॉलीवुड

‘स्टार होंगे, कानून से ऊपर नहीं’, विमल ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर को Tukaram Mundhe की चेतावनी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 18, 2026, 02:15 PM IST

Tukaram Mundhe on Notice Againts Stars: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के विमल विज्ञापन को लेकर विवाद अब और बढ़ता दिख रहा है, तुकाराम मुंढे ने सख्त रुख अपनाया।

Image

तुकाराम मुंढे ने की ये बात (Image Source: Reddit)

Tukaram Mundhe on Notice Againts Stars: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक नोटिस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल के विज्ञापन को लेकर नोटिस मिला था। मामला महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए की कार्रवाई से जुड़ा है। एफडीए ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर तीनों कलाकारों को कारण बताओ नोटिस भेजा था। अब महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने इस मामले पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर इस विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।

तुकाराम मुंढे ने कही ये बात

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह तुकाराम मुंढे का अभी हाल ही में दिया बयान है। NDTV से बातचीत के दौरान तुकाराम मुंढे ने साफ कहा कि ये कलाकार भले ही ‘स्टार’ हों, लेकिन इस मामले में उनकी नजर में वे ‘कानून तोड़ने वाले’ हैं। तुकाराम मुंढे ने कहा, 'आपकी नजर में वे स्टार हो सकते हैं, लेकिन मेरी नजर में इस मामले में वे सिर्फ विज्ञापन करने वाले लोग हैं। इसलिए मैं उन्हें कानून का उल्लंघन करने वालों के तौर पर देख रहा हूं और कानून अपना काम करेगा। इसी वजह से हमने कार्रवाई शुरू की है।' तुकाराम मुंढे के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

क्या है पूरा मामला?

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ साल 2024 में विमल इलायची के एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। महाराष्ट्र एफडीए का आरोप है कि इस तरह के विज्ञापन के जरिए विमल पान मसाला का सरोगेट प्रचार किया जा सकता है। इसके बाद स्टार्स के खिलाफ नोटिस जारी हुआ था। News 18 की खबर के मुताबिक अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने नोटिस का जवाब दे दिया है, लेकिन अभी शाहरुख खान का जवाब आना बाकी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article