Salman Khan on snake bite: 'एक नहीं तीन बार सांप ने काटा, छह घंटे तक था अस्पताल में भर्ती' सलमान खान ने खुद बताई फार्महाउस की घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 09:37 AM IST

Salman Khan on Snake Bite: सलमान खान को उनके फार्म हाउस में सांप ने काट दिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। सलमान खान ने अब खुद बताया कैसे हुआ ये हादसा।

Salman Khan on snake bite: 'एक नहीं तीन बार सांप ने काटा, छह घंटे तक था अस्पताल में भर्ती' सलमान खान ने खुद बताई फार्महाउस की घटना

Salman Khan on Snake Bite: सलमान खान 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बर्थडे से एक दिन पहले सलमान खान को एक जहरीले सांप ने काट दिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद सलमान खान को छुट्टी मिल गई। अब सलमान खान ने बताया कि सांप किस तरह से उनके फार्म हाउस में आ गया था। 

मीडिया से बातचीत में सलमान खान ने कहा, 'मेरे फार्म हाउस में एक सांप (Salman Khan Snake Bite) आ गया था। मैं छड़ी की मदद से उसे बाहर ले गए। तभी वह मेरे हाथ तक पहुंच गया। मैंने उसे पकड़ लिया, तभी उसने तीन बार मुझे काट लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं छह घंटे तक अस्पताल (Salman Khan Health Update) में भर्ती रहा था। मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं। आपको बता दें कि सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए ही फार्महाउस पहुंचे हुए थे। अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद देर शाम वह मीडिया के सामने आए।  

Salman Khan

सलीम खान ने बताई ये सच्चाई 
सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, 'सलमान रात को अपने कमरे में थे। अचानक से उन्हें अपने हाथ में दर्द महसूस हुआ। जब उन्होंने देखा तो पता चला कि सांप ने उन्हें काट लिया है। सलमान को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर उन्हें इंजेक्शन दिया गया। इसके कुछ घंटों के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। वहीं, सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। यहां आसपास के इलाके में बहुतायत में सांप पाए जाते हैं।'

Salman Khan bitten by a non-venomous snake at his Panvel farmhouse,  discharged from hospital after an anti-venom dose | Hindi Movie News - Times  of India

दी गई एंटी वेनम दवाई
सलमान खान को अस्पताल में एक एंटी-वेनम दवा दी गई और कुछ घंटों के ऑब्जरवेशन के बाद सलमान खान को वापस घर जाने दिया गया। सलमान ने लॉकडाउन के दौरान काफी वक्त अपने फार्म हाउस में बिताया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान आखिरी बार फिल्म अंतिम में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आए थे। सलमान जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग के लिए 15 दिन के शेड्यूल के लिए रवाना होने वाले हैं। इसमें वो कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। 
 

End of Article