सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल फार्महाउस पर हुआ हादसा, तुरंत अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2021, 01:14 PM IST

Salman Khan bitten by a snake: रविवार की सुबह अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को इलाज के लिए तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल फार्महाउस पर हुआ हादसा, तुरंत अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड एक्टर

सलमान खान के फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेता को सांप ने काट लिया है। अपने जन्मदिन से पहले सलमान खान पनवेल फार्महाउस के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें एक विषैले सांप ने काट लिया है। घटना रविवार की सुबह की है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनको आज सुबह नौ बजे छुट्टी भी दे दी गई है। 

सलमान खान के हाथ में सांप ने काटा था लेकिन वह अब बेहतर हैं। उन्हें एक एंटी-वेनम दवा दी गई और कुछ घंटों के ऑब्जरवेशन के बाद सलमान खान को घर जाने दिया गया।

जैसा कि हम जानते हैं अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस पर हमेशा जन्मदिन का जश्न मनाते हैं। पूरी संभावना है कि सलमान करीबी लोगों के लिए आज रात एक पार्टी होस्ट कर सकते हैं। इसी के लिए सलमान पहले से फार्महाउस पहुंचे थे, जहां पर ये हादसा हुआ। 

आपको बताते चलें पिछले साल लॉकडाउन के अधिकांश समय के लिए, सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में रहे थे। ये वही फार्महाउस है जिसका नाम उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के नाम पर रखा गया है। यहां पर अभिनेता सलमान खान खेत में काम करने, घुड़सवारी करने से लेकर अक्सर किसानी करते हुए कई सारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि सलमान खान ने पिछले साल जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनके फार्महाउस पर एक गाने की शूटिंग भी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान आखिरी बार फिल्म अंतिम में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आए थे। सलमान जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग के लिए 15 दिन के शेड्यूल के लिए रवाना होने वाले हैं। इसमें वो कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। 

End of Article