Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: दिल्ली में होगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी, अक्टूबर में मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 02:09 PM IST

Richa Chadha- Ali Fazal Wedding: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा और उनके बॉयफ्रेंड अली फजल शादी करने जा रहे हैं। फैंस जल्द दोनों को शादी के जोड़े में देखने को बेताब हैं।  

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: दिल्ली में होगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी, अक्टूबर में मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Richa Chadha- Ali Fazal Wedding: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा और उनके बॉयफ्रेंड अली फजल शादी करने जा रहे हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी इस महीने के अंत में होने वाली है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह दिल्ली में शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी एक भव्य और बहुत बड़े लेवल पर होगी। इसके बाद अक्टूबर में कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें 350-400 मेहमान शामिल होंगे।  शादी की इस तारीख के सामने आते ही ऋचा चड्ढा और अली फजल के फैंस में खुशी की लहर है। फैंस जल्द दोनों को शादी के जोड़े में देखने को बेताब हैं।  

इससे पहले कई बार ऋचा और अली की शादी की खबरें आ चुकी हैं। दोनों सितारे 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के वजह से यह शादी टाल दी गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पहले दोनों ने शादी के लिए 21, 23 और 24 अप्रैल का दिन तय किया था। ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और अली दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे और इनविटेशन बस भेजने के लिए तैयार ही थे लेकिन महामारी ने सब रोक दिया। 

उसके बाद दोनों सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए। अब फाइनली वो समय आ गया है जब दोनों एक दूसरे को अपना हमसफर चुनने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अली और ऋचा साथ में 'फुकरे 3' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अली 'खुफिया', 'बांवरे' और हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' में भी दिखाई देंगे। 

बता दें कि अली फजल और ऋचा चढ्ढा 2012 में आई फिल्म फुकरे में एक साथ नजर आए थे। इस फ‍िल्‍म के दौरान ही दोनों की दोस्‍ती हुई और यह दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। 2015 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2017 में अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया। तभी से दोनों अक्‍सर साथ घूमते फ‍िरते और छुट्टियां बिताते नजर आते हैं।

End of Article