Exclusive: ऐसा होगा Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी का कार्ड, याद आएगा पुराने जमाने का क्यूट रोमांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 12:27 PM IST

Richa Chaddha Ali Fazal wedding card first look: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की सुगबुगाहट में उनकी शादी के कार्ड का फर्स्ट लुक सामने आया है। यहां देखें इस कार्ड की एक्सक्लूसिव तस्वीर। यह कार्ड रेट्रो थीम वाला है और इसको देखकर आपको पुराने जमाने का क्यूट रोमांस की यादें ताजा हो जाएंगी।

Exclusive: ऐसा होगा Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी का कार्ड, याद आएगा पुराने जमाने का क्यूट रोमांस

Richa Chaddha Ali Fazal wedding card first look: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर जो हलचल थी वो अब कंफर्म होती नजर आ रही है। हमारे पास कपल के वेडिंग कार्ड की एक्सक्लूसिव तस्वीर है जो उनके कुछ हटके टेस्ट और रोमांस थीम को दर्शाता है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी कार्ड एकदम हटकर होने वाला है जिसमें आपको पुराने जमाने के रोमांस की झलक नजर आएगी। ये तो जगजाहिर है कि दोनों अभिनेता बहुत मजाकिया हैं और उनके पास एक यूनिक सौंदर्य बोध है।

अब उनकी शादी के कार्ड यानी न्योते की एक झलक ही बता रही है कि इस एक्टर जोड़ी का वेडिंग इंवाइट कितना दिलचस्प है। ये रेट्रो थीम वाला है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने एक दोस्त से ये वेडिंग इंवाइट तैयार करवाया है जिसने ऋचा और अली के चेहरे को पॉप आर्ट डिजाइन में स्केच किया है। उनके वेडिंग इंवाइट में माचिस की डिब्बी के आकार में 90 के दशक का एक रेट्रो फील दिया गया है जिसमें लिखा है - कपल मैचेस। इस पर लगी फोटो में ऋचा और अली के पारंपरिक परिधानों में साइकिल की सवारी करते हुए मजेदार स्केच में नजर आ रहे हैं। 

Richa Chaddha Ali Fazal wedding card Photo

Richa Chaddha Ali Fazal wedding card first look

Richa Chaddha Ali Fazal wedding date

मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी 4 अक्टूबर हो होगी। दोनों ही एक्टर अपने खास दिन को और स्पेशल बनाने में लगे हैं। जानकारी के मुताबिक ऋचा चड्ढा की शादी के आभूषणों को बीकानेर के एक 175 साल पुराने ज्वैलर परिवार द्वारा तैयार किया जाएगा। बता दें कि खजांची परिवार ज्वैलर्स गहनों के व्यापार में एक बड़ा नाम है जो मोती चंद खजांची के वंशज हैं। वह राजस्थान के सबसे शुरुआती कला संग्रहकर्ताओं में से एक थे और उनके आभूषणों के संरक्षक में बीकानेर का शाही परिवार भी शामिल है।

वहीं Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी का दिल्ली वाला रिसेप्शन भी खास होगा। ये अक्टूबर के मध्य में प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब में शादी के बाद होगी। फिलहाल ऋचा चड्ढा इस समय मुंबई में संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी की शूटिंग कर रही हैं। वहीं अली फजल अपनी चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर 3 की शूटिंग के लिए मुंबई और लखनऊ के बीच शटल कर रहे हैं। 

End of Article