जब नाइटक्लब में प्रियंका चोपड़ा को इंप्रेस करने की कोशिश रही थीं लेस्बियन, बनाना पड़ा था बॉयफ्रेंड का बहाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2021, 07:35 AM IST

प्रियंका चोपड़ा फैंस के साथ कभी किताब तो कभी इंटरव्यू के जरिए पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर करती हैं। जानिए जब प्रियंका चोपड़ा पर डोरे डाल रही थी लेस्बियन...

जब नाइटक्लब में प्रियंका चोपड़ा को इंप्रेस करने की कोशिश रही थीं लेस्बियन, बनाना पड़ा था बॉयफ्रेंड का बहाना

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों दीवाने हैं। एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसा ही एक किस्सा प्रियंका ने साल 2014 में कॉफी विद करण में बताया था कि एक बार एक लेस्‍बियन महिला ने उन्हें प्रपोज किया था। 

'कॉफी विद करण' में प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण के साथ शामिल हुई थीं। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने  पूछ कि क्या वह कभी ऐसी परिस्थिति में आ गई, जिससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस पर कहा, 'कुछ साल पहले मैं एक नाइट क्लब में थी। यहां पर एक महिला थी, जिसको मेरे बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। वह मुझे इंप्रेस करने की बहुत कोशिश कर रही थी।'

Life and times of Priyanka Chopra

कहा- 'मेरा बॉयफ्रेंड हैं'
प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया, 'मुझे उस लड़की को यह कहना पड़ा कि बेब, मेरा बॉयफ्रेंड है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं था, लेकिन मुझे लड़कों को डेट करना ही पसंद है।'

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, 'उस लड़की को ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं। मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि उसे कैसे कहूं क्योंकि उसे मैं शायद जानती थी।'

Priyanka Chopra mesmerises with sultry pictures from her latest photoshoot  | Hindi Movie News - Times of India

किताब में किया था खुलासा 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि जब वह अमेरिका में रहकर अपनी दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं तब उनका बॉब नाम का बॉयफ्रेंड था जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थीं और उससे शादी करना चाहती थीं। 

एक दिन प्रियंका बॉब के साथ बैठकर मूवी देख रही थीं तभी उनकी मौसी आ गईं। मौसी को आता देख प्रियंका ने बॉब को अलमारी में छुपा दिया लेकिन वह मौसी के हाथ लग गया था। इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने उनकी मां से खूब शिकायत की थी।
 

End of Article