एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहली बार दिखाया चोट का निशान, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 02:16 AM IST

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में एक्सीडेंट में हल्की चोट आई है। इसके बाद वह काफी तक सोशल मीडिया से दूर रही थीं। अब मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने चोट के निशान दिखाए हैं।

एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहली बार दिखाया चोट का निशान, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का होली के बाद कार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में मलाइका को हल्की चोट आई थी। मलाइका को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके अगले ही दिन उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अब एक्सीडेंट के बाद पहली बार मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने चोट के निशान दिखाए हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका अपनी गाड़ी में बैठीं हैं और ग्रीन जूस पी रही हैं। मलाइका के माथे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि मलाइका अभी तक फैंस से इस चोट के निशान को छिपा रही थी। ये पहला मौका है जब एक्ट्रेस ने इस निशान को दिखाया है। इससे पहले मलाइका ने एक इंटरव्यू में एक्सीडेंट की घटना के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'ये एक ऐसी चीज है, जिसे मैं बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहती हूं। शारीर से मैं ठीक हो गईं लेकिन, मेरे दिमाग से ये चीज नहीं निकल रही है।' 

लिखा था लंबा पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट की अपनी आपबीती बताते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा था। पोस्ट में मलाइका ने लिखा था, 'पिछले कुछ दिन में मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जो भरोसा करने के लायक नहीं है। मैं इसके बारे में जब भी सोचती हूं तो किसी फिल्मी सीन की तरह लगता है। ऐसा कुछ जो पहले कभी नहीं हुआ हो। शुक्र इस बात का है कि एक्सीडेंट के बाद अस्पताल के स्टाफ ने मेरी काफी देखभाल की। उन सभी लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। खासकर मेरा परिवार जो पूरे वक्त मेरे साथ खड़ा रहा।'

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 38 किमी प्वाइंट पर हुआ।  मलाइक अरोड़ा पुणे से एक फैशन शो अटेंड कर वापस आ रही थीं। इस दौरान तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। एक्सीडेंट के तुरंत बाद मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा उन्हें देखने पहुंची। 

End of Article