मलाइका अरोड़ा ने बयां किया अपना दर्द, एक्सीडेंट की आपबीती बताते हुए लिखा लंबा पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 07:52 PM IST

Malaika Arora write long note After accident: एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने अपने साथ हुए हादसे का जिक्र करते हुए उनके साथ खड़े रहे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया...

मलाइका अरोड़ा ने बयां किया अपना दर्द, एक्सीडेंट की आपबीती बताते हुए लिखा लंबा पोस्ट

Malaika Arora road accident Note: मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ दिनों पहले एक बड़ा हादसा हो गया था। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें भी आई थीं, हालांकि मलाइका अरोड़ा हॉस्पिटल से घर आ चुकी हैं और अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने अपने साथ हुए हादसे का जिक्र करते हुए उनके साथ खड़े रहे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि बीते दिन उनकी जिंदगी में हुआ हादसा उन्हें बिल्कुल फिल्म की तरह लगा।

मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन इस हादसे के बाद वह सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इस एक्सीडेंट के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की है और इसके साथ एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने इस हादसे के बारे में बात की है। तस्वीर में मलाइका खिड़की के बाहर झाकती दिख रही हैं, हालांकि उनका पूरी चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने हादसे के बारे में बात करते हुए लिखा, 'बीते कुछ दिन और इन दिनों में मेरे साथ हुई चीजें भरोसा करने लायक नहीं हैं। इनके बारे में सोचती हूं तो यह बिल्कुल फिल्म के एक सीन की तरह लगता है, जो कभी हुआ ही न हो। शुक्र इस बात का है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद मुझे मेरे गार्जियन एंजल, स्टाफ ने मेरी खूब देखभाल की। उन लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने हॉस्पिटल तक पहुंचने में मेरी मदद की। मेरा परिवार पूरे वक्त मेरे साथ खड़ा रहा।'

मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरे डॉक्टर्स ने मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की और हर कदम पर मेरा ख्याल रखा। उन्होंने मुझे सुरक्षित महसूस करवाया। और जो प्यार मुझे मेरे दोस्तों, परिवार, मेरी टीम, मेरे इंस्टा फैम से मिला है, वो भी जबरदस्त रहा। ये लम्हे कोई एहसास नहीं हैं बल्कि यह याद दिलाते हैं कि हमें उन जाने-अनजाने लोगों का आभारी होना चाहिए, जो जरूरत के वक्त में आप पर प्यार लुटाते हैं।'

ठीक होने की कगार पर हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने सबको धन्यवाद देते हुए आखिर में लिखा, 'मैं अब ठीक होने की कगार पर हूं और मैं आप लोगों से वादा करती हूं कि मैं एक फाइटर हूं और जिस मलाइका को आप जानते थे, वही बनकर लौटूंगी।'

End of Article