पेरिस में मलाइका अरोड़ा ने ऐसे मनाया बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर का जन्मदिन, तस्वीरें शेयर कर अदाकारा ने कही यह बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 04:18 PM IST

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मना रहे हैं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो साझा की है जिसमें वह बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं। 

पेरिस में मलाइका अरोड़ा ने ऐसे मनाया बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर का जन्मदिन, तस्वीरें शेयर कर अदाकारा ने कही यह बात
Photo Credit: Instagram

Arjun Kapoor Celebrating His Birthday With Malaika Arora: अर्जुन कपूर आज सिटी ऑफ लव यानी पेरिस में अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह दोनों बॉलीवुड सितारे कुछ दिन पहले ही पेरिस के लिए रवाना हुए थे। कल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। और आज मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर और वीडियो साझा किया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह अपने लवर बॉय अर्जुन कपूर का जन्मदिन मना रही हैं। यह पोस्ट शेयर करने के साथ मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई भी दी।

मलाइका अरोड़ा ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अर्जुन कपूर ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर बहुत खुश हैं। वहीं वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को अपने हाथों से केक खिला रही हैं। केक खाने के बाद अर्जुन कपूर आंख मारते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट शेयर करने के साथ मलाइका ने लिखा 'विश मांगो माई लव, काश तुम्हारे सारे विश और सपने पूरे हो जाएं, जन्मदिन मुबारक अर्जुन।'

जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने यह तस्वीरें शेयर की वैसे ही कई सेलिब्रिटीज ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। चंकी पांडे ने लिखा 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त' तो करिश्मा कपूर ने भी अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन।' वहीं सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। मलाइका के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने चहेते सितारे अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

End of Article