Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Day 2: 40 फीसदी तक बढ़ी जुग-जुग जियो की कमाई, जानिए दो दिन बाद कितना हुआ कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 01:51 PM IST

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Day 2: फिल्म जुग जुग जियो की कमाई में दूसरे दिन 40 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। जानिए दो दिन बाद कितना हुआ वरुण धवन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Day 2: 40 फीसदी तक बढ़ी जुग-जुग जियो की कमाई, जानिए दो दिन बाद कितना हुआ कलेक्शन

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Day 2: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म जुग जुग जियो की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन के बाद फिल्म की कमाई 21 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। जुग-जुग जियो को मुंबई और दिल्ली में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा टायर 2 शहरों में भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। गौरतलब है कि पहले दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक जुग जुग जियो की कमाई में दूसरे दिन 35.24 फीसदी का उछाल आया है। फिल्म ने शनिवार (Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Day 2) को 12.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 21.83 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, बैंगलुरु, मुंबई, पुणे और गुजरात में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की नजर अब पहले वीकेंड 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है।

पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड (Jug-Jug Jeeyo Box Office Collection Day One)
जुग जुग जियो ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 9.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ये साल 2022 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप पांच हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में 14.11 करोड़ रुपए के साथ भूल भुलैया 2 पहले नंबर पर है। इसके बाद बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज ने 10.70 करोड़ रुपए कमाई की थी। आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  

जुग जुग जियो में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी शादी, परिवार और तलाक के ईर्द-गिर्द घूमती है। जुग जुग जियो लगभग 100 करोड़ से अधिक के बजट में बनी है। ये फिल्म देशभर में 3375 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1014 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

End of Article