रणबीर कपूर ने किया 'पहली पत्नी' पर ये बड़ा खुलासा, बताया आज तक नहीं हुई है मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 11:15 AM IST

Ranbir Kapoor on first wife: रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा को प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक फीमेल फैन ने बताया जो उनके बंगले के गेट से शादी कर चुकी हैं। जानिए ये किस्सा...

रणबीर कपूर ने किया 'पहली पत्नी' पर ये बड़ा खुलासा, बताया आज तक नहीं हुई है मुलाकात

Ranbir Kapoor first wife: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा को प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर वाइफ आलिया भट्ट पर खुलकर बात कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें अपना पति माना है। यही नहीं, उस लड़की ने उनके बंगले के गेट से शादी तक रचा ली थी। रणबीर के मुताबिक वह अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिले हैं। 

एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा, 'एक लड़की थी, जिसे न मैंने कभी देखा है और न ही उसके बारे में कुछ पता है। मेरे वॉचमैन ने आकर मुझे बताया कि वह लड़की पंडित के साथ आई थी। उसने मेरे बंगले के गेट से शादी कर ली। मैंने देखा गेट पर कुछ फूल पड़े हुए हैं। इसके अलावा गेट पर टीका भी लगा हुआ है। ये काफी क्रेजी था। ऐसे में यदि देखा जाए तो मैं अपनी पहली वाइफ से अभी तक नहीं मिला हूं। मैं कभी न कभी उससे जरूर मिलना चाहूंगा।'  

Ranbir Kapoor

अनुष्का शर्मा पर कही ये बात
रणबीर कपूर से इस इंटरव्यू में उनके दो फेवरेट को-स्टार कौन हैं। इस पर उन्होंने पहला नाम सौरभ शुक्ला का लिया। रणबीर ने सौरभ शुक्ला के साथ बर्फी, जग्गा जासूस और शमशेरा में काम किया। इसके अलावा उन्होंने दूसरा नाम अनुष्का शर्मा का लिया। अनुष्का शर्मा के बारे में उन्होंने कहा, 'हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और हम एक दूसरे को परेशान भी बहुत करते हैं। हम लड़ते रहते हैं। हम दोनों के अंदर ही एक अच्छी क्रिएटिव एनर्जी है।' इसके अलावा रणबीर कपूर ने बताया कि उनका एक प्राइवेट इंस्टा अकाउंट है। वह उसे पब्लिक नहीं करना चाहते हैं। 

रणबीर कपूर की शमशेरा के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शमशेरा फिल्म में रणबीर कपूर शमशेरा और बल्ली के डबल रोल में हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा संजय दत्त शुद्ध सिंह के रोल में हैं। फिल्म में वाणी कपूर लीड रोल में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर शमशेरा के बाद ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगे।  

End of Article