तैमूर अली खान और जेह के साथ पूल में उतरी करीना कपूर, मदर्स डे पर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 02:48 PM IST

Kareena Kapoor Mother's day: करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर मदर्स डे के मौके पर खास पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ पूल में चिल करती हुई नजर आ रही हैं।

तैमूर अली खान और जेह के साथ पूल में उतरी करीना कपूर, मदर्स डे पर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

मुंबई. दुनिया भर में आठ मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। बी टाउन में भी मदर्स डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेलेब्स जहां अपनी मम्मी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, कुछ इस मौके पर अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। करीना कपूर ने अपने दोनों बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ फोटोज शेयर की है। 

करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर और जेह के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में करीना कपूर अपने दोनों छोटे नवाब के साथ पूल में चिल कर रही हैं। करीना ने जेह और तैमूर को अपनी बाहों में भरा हुआ है। फोटो के साथ करीना ने क्यूट कैप्शन भी लिखा है। करीना ने लिखा, 'मेरी जिंदगी की लेंथ और ब्रेथ (लंबाई और चौड़ाई) हैप्पी मदर्स डे।' इसके साथ करीना ने हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। फोटो में सैफ अली खान की बहन सबा अली खान पटौदी, करिश्मा कपूर ने कमेंट किया है। वहीं, दूसरे सेलेब्स ने भी करीना कपूर को मदर्स डे विश किया है।

ईद पर शेयर की थी फैमिली फोटो
करीना कपूर हर एक स्पेशल दिन अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करती हैं। करीना कपूर ने इससे कुछ दिन पहले ईद के मौके पर फैमिली फोटो शेयर की थी। फोटो में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, उनकी ननद सोहा अली खान, सबा पटौदी, कुणाल खेमू, ईनाया, तैमूर अली खान और जेह नजर आ रहे हैं। करीना ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'उस परिवार की तरफ से ईद मुबारक, जो परफेक्ट पिक्चर लेने की कोशिश करता है पर ले नहीं पाता है।'  

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह आमिर खान के साथ नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। लाल सिंह चड्ढा के अलावा करीना कपूर एक वेब सीरीज में भी नजर आ रही हैं। इसके जरिए वह ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपना डेब्यू करेंगी। करीना ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।  

End of Article