EID पर करीना कपूर ने फैंस को दी परफेक्ट फैमिली फोटो की ईदी, तैमूर को रोता देख परेशान हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 08:48 PM IST

Kareena Kapoor Khan family photo EID: करीना कपूर ने ईद के मौके पर फैंस को खास ईदी दी है। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है। देखिए करीना कपूर की फोटोज...

EID पर करीना कपूर ने फैंस को दी परफेक्ट फैमिली फोटो की ईदी, तैमूर को रोता देख परेशान हुए फैंस

Kareena Kapoor Eid celebration photo: ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर हर कोई एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने ईद सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। करीना कपूर ने भी त्योहार के खास मौके पर अपने फैंस को एक खास ईदी दी है।

करीना कपूर ने ईद का त्योहार अपने परिवारवालों के साथ मनाया। इस मौके पर करीना कपूर की ननद सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी सैफ के घर पहुंचे। वहीं, सैफ की छोटी बहन सबा पटौदी भी ईद सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। इस खास मौके पर करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। इसमें सैफ, सोहा, कुणाल खेमू, सबा आजाद,इनाया, छोटे नवाब जेह और तैमूर नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'उस परिवार की तरफ से ईद मुबारक, जो परफेक्ट पिक्चर लेने की कोशिश करता है पर ले नहीं पाता है।'

Saif Ali Khan, kareena kapoor khan, Kareena kapoor,Soha Ali Khan, Eid 2022, ईद-उल-फितर, Eid al-Fitr, करीना कपूर, सैफ अली खान

फोटो में रो रहे तैमूर
करीना कपूर के आउटफिट की बात करें तो सैफ और उन्होंने व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों बच्चे तैमूर ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना है। वहीं, जेह भी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सोहा अली खान की फैमिली की बात करें तो कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने क्रीम कलर के कपड़े पहने हुए हैं। फोटो में तैमूर अली खान रोते हुए नजर आ रहे हैं। करीना के फैंस उनकी इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स तैमूर के रोने का कारण पूछ रहे हैं। 

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट आमिर खान लीड रोल में होंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। 

करीना कपूर इसके अलावा जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू कर सकती हैं। आपको बता दें कि करीना और आमिर साल 2009 में फिल्म थ्री इडियट्स और साल 2012 में तलाश फिल्म में साथ नजर आए थे।

End of Article