बड़े पर्दे पर नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कपिल शर्मा की जोड़ी, कॉमेडिन ने फिल्म का पोस्ट शेयर कर रिवील किया फर्स्ट लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 10:00 PM IST

Kapil Sharma Shared new film Mega Blockbuster poster : कपिल शर्मा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है। कॉमेडियन ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

बड़े पर्दे पर नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कपिल शर्मा की जोड़ी, कॉमेडिन ने फिल्म का पोस्ट शेयर कर रिवील किया फर्स्ट लुक
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma Shared new film Mega Blockbuster poster : कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच कॉमेडियन ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है। कपिल ने अपनी अपकमनिंग प्रोजेक्ट मेगास्टार का प्रोमो शेयर किया है। उनके इस प्रोजेक्ट का टीजर 4 सिंतबर को रिलीज होगा। कपिल के साथ इस प्रोजेक्ट में रश्मिका मंदाना, तृष्णा कृष्णनन और कार्थी जैसे कलाकार हैं। सभी कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए अपना लुक शेयर किया है।

पोस्टर में कपिल शर्मा आरेंज ब्राइट कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक्टर हमेशा की तरह अपने चेहरे पर बड़ी सी स्माइल के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में कपिल के कैरेक्टर के बारे में ज्यादा बताया गया नहीं है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, ये मेरे फैंस के लिए, होप आपको पसंद आए। ट्रेलर आउट 4th सितंबर मेगा ब्लॉकबस्टर।

कपिल शर्मा ने शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर

रश्मिका मंदाना भी आएंगी नजर

कपिल के इस पोस्ट को देख फैंस काफी एक्साइटेंड है। फैंस का कहना है कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये किसी ब्रांड का भी प्रमोशन भी हो सकता है। कपिल जल्द नंदिता दास की फिल्म Zwitago में नजर आएंगे। इस फिल्म में कपिल फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं। कपिल इस फिल्म में गंभीर रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में शहाणा गोस्वामी कपिल की पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

कपिल का शो इस दिन होगा ऑनएयर

कपिल अपने शो द कपिल शर्मा के नए सीजन की वजह से चर्चा में है। ये शो सोनी टीवी पर 19 सितंबर को ऑनएयर होगा। कपिल के नए सीजन में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो दर्शकों को खूब पसंद आया।

End of Article