अब ऐसी दिखती हैं पर्दे पर गोलमाल करने वाली ये एक्‍ट्रेस, हेमा माल‍िनी की मम्‍मी ने द‍िलाया था फ‍िल्‍मों में काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 06:02 AM IST

Bindiya Goswami Birthday: फिल्म गोलमाल की एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी का आज बर्थडे है। बिंदिया गोस्वामी को फिल्मों में लाने का क्रेडिट हेमा मालिनी की मम्मी को जाता है। जानिए बिंदिया गोस्वामी से जुड़ी खास बातें...

अब ऐसी दिखती हैं पर्दे पर गोलमाल करने वाली ये एक्‍ट्रेस, हेमा माल‍िनी की मम्‍मी ने द‍िलाया था फ‍िल्‍मों में काम

Bindiya Goswami Facts. बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर जे.पी.दत्ता की वाइफ बिंदिया गोस्वामी छह जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। बिंदिया गोस्वामी 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थीं। बिंदिया गोस्वामी को पहचान डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल से मिली थी। इस फिल्म में अपनी खूबसूरत एक्टिंग और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीता।

बिंदिया जब 14 साल की थीं तो हेमा मालिनी की मां की नजर उन पर पड़ी। हेमा मालिनी की मम्मी ने ही बिंदिया गोस्वामी को फिल्मो में आने को कहा। उन्होंने फिल्म 'जीवन ज्योति से डेब्यू किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'खट्टा मीठा' में काम किया। ये फिल्म हिट रही। इसके बाद उन्होंने  मिथुन के साथ 'प्रेम विवाह' में काम किया। साल 1979 में आई फिल्म गोलमाल के बाद बिंदिया गोस्वामी बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस बन गई थीं। 

Bindiya Goswami Height, Weight, Age, Affairs, Wiki, Biography

विनोद मेहरा से हुई पहली शादी 
बिंदिया गोस्वामी की पर्सनल लाइफ भी बेहद चर्चा में रही थी। बिंदिया की पहली शादी एक्टर विनोद मेहरा से हुई थी। विनोद मेहरा पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों ने कई  फिल्मों मेंसाथ काम किया। काम करने के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद मेहरा और बिंदिया ने घर से भागकर शादी की थी। विनोद मेहरा की पहली पत्नी मीना के घरवालों की तरफ से बिंदिया को धमकियां मिलने लगीं।  इसके बाद दोनों होटल में छिपने लगे थे। दोनों का ये रिश्ता चार साल तक चला और साल 1984 में दोनों अलग हो गए। 

After A Failed Marriage With Vinod Mehra, Bindiya Goswami Eloped To Marry  To Director JP Dutta

जे.पी.दत्ता से की दूसरी शादी
बिंदिया गोस्वामी ने इसके बाद डायरेक्टर जे.पी.दत्ता से दूसरी शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1976 में फिल्म सरहद के सेट पर हुई थी। बिंदिया जे.पी. दत्ता से 12 साल छोटी हैं। साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली। 

Bindiya Goswami on what makes husband J.P. Dutta special | Filmfare.com

बिंदिया ने बॉर्डर, रिफ्यूजी और LOC कारगिल जैसी फिल्मों में बतौर कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर काम किया। जे.पी.दत्ता और बिंदिया गोस्वामी की दो बेटियां हैं, जिनका नाम निधी और सिद्धी है।
 

End of Article