जेपी दत्‍ता की बेटी निधि की हुई सगाई, सामने आईं खूबसूरत तस्‍वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2020, 06:43 AM IST

बॉलीवुड के द‍िग्‍गज फ‍िल्‍ममेकर जेपी दत्‍ता की बेटी निधि दत्‍ता ने फ‍िल्‍म निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ सगाई कर ली है। इस रस्‍म की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

जेपी दत्‍ता की बेटी निधि की हुई सगाई, सामने आईं खूबसूरत तस्‍वीरें

बॉलीवुड के द‍िग्‍गज फ‍िल्‍ममेकर जेपी दत्‍ता की बेटी निधि दत्‍ता ने फ‍िल्‍म निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ सगाई कर ली है। इस रस्‍म की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मुंर्ब में एक छोटे से कार्यक्रम में सगाई की रस्‍म पूरी की गई। इस अवसर पर पूरा दत्‍ता परिवार काफी खुश नजर आया। अब दिसंबर महीने में दोनों की शादी होगी। 

जेपी दत्‍ता की अभिनेत्री बेटी निधि जहां पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं, वहीं बिनॉय गांधी गोल्‍डन कलर के कुर्ते में नजर आए। दोनों एक फ्रेम में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।  सगाई से पहले निधि की मेहंदी की रस्‍म हुई थी जिसकी फोटोज भी फैंस को खूब पसंद आई थीं। सगाई के मौके पर निधि और उनके मंगेतर बिनॉय गांधी ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए वहीं दत्‍ता परिवार ने खूब नाच गाना भी किया और इस जश्‍न को धूमधाम से मनाया। 

बता दें कि Covid-19 के बावजूद सगाई निधि की सगाई का फैसला एक रस्‍म के तहत लिया गया। दरअसल, उनके परिवार की रस्‍म है कि भगवान गणेश की उपस्थति वाले 11 दिनों के दौरान ही वह कोई सभी शुभ कार्य करते हैं। यह परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इसीलिए शादी से पहले की रस्‍में बप्‍पा के इन्‍हीं 11 दिनों में करने का फैसला हुआ। मेहंदी और सगाई की रस्म के दौरान सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

फिल्ममेकिंग के दौरान निधि को हुआ बिनॉय से प्यार

निधि और बिनॉय की प्रेम कहानी पूरी फ‍िल्‍मी है। दोनों की मुलाकात फ‍िल्‍ममेकिंग के दौरान हुई और फ‍िर प्‍यार हो गया। बिनॉय को एक फिल्म का निर्देशन करना था और निधि को उसमें अभिनय। वह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई, लेकिन इन दोनों की जिंदगी का एक नया अध्‍याय रिलीज हो गया। निधि की प्रेम कहानी भी उनके माता पिता की प्रेम कहानी की तरह ही है।

End of Article