डेटिंग ऐप पर मिला बॉयफ्रेंड और फिर फर्स्ट किस में सब गड़बड़, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बताया किस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2021, 06:24 PM IST

डेटिंग ऐप पर राइट स्वाइप करने के बाद आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ पहली मुलाकात हुई। फिल्म निर्माता की बेटी ने अपनी पहली किस का किस्सा शेयर किया है।

डेटिंग ऐप पर मिला बॉयफ्रेंड और फिर फर्स्ट किस में सब गड़बड़, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बताया किस्सा
Photo Credit: Instagram

मुंबई: कहा जाता है कि जीवन में पहली बार किए गए काम जैसा अनुभव कुछ नहीं होता। इस बीच पहली किस की यादों पर भी अक्सर कुछ सेलेब्स बात करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के साथ भी हुआ है, जिन्होंने अब बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की है।

आलिया अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपने निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों एक डेटिंग ऐप पर पहली मुलाकात हुई थी। एक राइट स्वाइप ने उन्हें एक दूसरे के करीब लाया और अब, वे सोशल मीडिया पर सबसे प्यारे चर्चित कपल में से एक हैं। आलिया ने हाल ही में पहले किस का एक्सपीरियेंस शेयर किया जिसे उन्होंने काफी अजीब बताया।

अपने ताजा वीडियो में आलिया ने बताया कि वह बॉयफ्रेंड के उन्हें किस करने का इंतजार कर रही थीं। थोड़े इंतजार के बाद आलिया ने खुद किस करने का फैसला किया और यह काफी अजीब था।

अपने पहले किस के बारे में अलिया ने कहा, 'मैं पहली चाल चल दी। हमने बात करने के दो महीने के बाद मुलाकात की। मैं उसे मुझे चूमने के लिए इंतजार कर रही थी, लेकिन वह ऐसा करता नहीं दिख रहा था। क्योंकि मुझे लगता है कि वह नहीं जानता था कि मैं इसके लिए सहज थी या जो भी हो।'

आलिया ने  आगे कहा, 'यह बहुत अजीब था क्योंकि हम बात कर रहे थे और बात के बीच में ही मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं इसके बारे में बहुत सोच रही थी और मैं बहुत घबराई हुई थी।'

उसी वीडियो में, आलिया ने उन चीजों के बारे में भी बात जो उन्हें एक पुरुष में आकर्षक लगते हैं। आलिया के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहे जो उसे हंसा सके, इसके अलावा यह भी महत्वपूर्ण है कि वह व्यक्ति अपने आस-पास के लोगों को कितना सहज बना सकता है।

End of Article