जानिए कौन था आलिया भट्ट का पहला प्यार, रणबीर कपूर से मिलने से पहले ऐसी थी लव लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 08:10 PM IST

Alia Bhatt love life: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 मार्च को सात फेरे लेने जा रहे हैं। बी टाउन का ये पॉपुलर कपल पिछले चार साल से डेट कर रहे हैं। जानिए रणबीर से पहले कैसी थी आलिया भट्ट की लव लाइफ...

जानिए कौन था आलिया भट्ट का पहला प्यार, रणबीर कपूर से मिलने से पहले ऐसी थी लव लाइफ

Alia Bhatt love life: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह जल्द ही आने वाला है। 17 अप्रैल 2022 को ये कपल सात फेरे लेगा। रणबीर और आलिया पिछले चार साल से अधिक डेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर से मिलने से पहले आलिया भट्ट के कई ब्रेकअप हो चुके हैं। एक नजर डालते हैं आलिया भट्ट की लव लाइफ पर।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पहले बॉयफ्रेंड अरसलान थे। दोनो ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। नेहा धूपिया के पोडकास्ट शो में आलिया भट्ट ने अरसलान के बारे में कहा था, 'मेरा पहला बॉयफ्रेंड अरसलान था। वह पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है। वह बेहद स्वीट था लेकिन, बहुत जिद्दी और पोजेसिव भी था। वो चाहता था कि मैं केवल कुर्ता और जींस ही पहनूं। मैं उसे स्नैपचैट पर फॉलो करती हूं।' आलिया और अरसलान ब्रेकअप के बाद भी काफी अच्छे दोस्त हैं।' 

Exclusive! Alia Bhatt is on a desperate hunt to find a good biopic | Hindi  Movie News - Times of India

सिद्धार्थ मल्होत्रा से अफेयर 
आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। फिल्म के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और आलिया की नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने इसके बाद फिल्म कपूर एंड संस में भी काम किया है। हालांकि, दोनों का कुछ वक्त बाद ब्रेकअप हो गया था। दोनों कई बार मीडिया के सामने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर चुके हैं। 

All's not well with Sidharth Malhotra and Alia Bhatt; is her relationship  with Ranbir Kapoor the reason? | Hindi Movie News - Times of India

कविन मित्तल 
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप होने के बाद आलिया भट्ट  का नाम हाइक मैसेंजर के फाउंडर कविन मित्तल (Kavin Mittal) के साथ भी जुड़ा था। कविन मित्तल अरबपति सुनील मित्तल के बेटे हैं। आलिया और कविन की मुलाकात वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में हुई थी। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।    
   Kavin Bharti Mittal: अरबपति ब‍िजनसमैन केविन मित्तल को डेट कर रही हैं आल‍िया  भट्ट? - movie actress alia bhatt dating hike founder kavin bharti mittal  says reports | Navbharat Times
आपको बता दें कि 11 साल की उम्र में आलिया भट्ट रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थी। आलिया ने रणबीर को फिल्म ‘ब्लैक’ के सेट पर पहली बार देखा था। रणबीर संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर रहे थे साल 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। 


End of Article