पंजाबी रीति-रिवाज से होगी Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी, कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में लेंगे सात फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 12:21 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: बॉलिवुड के चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार, यह दोनों पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। 

पंजाबी रीति-रिवाज से होगी Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी, कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में लेंगे सात फेरे

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding In Punjabi Tradition: आपकी तरह हमें भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके अनुसार जल्द ही बॉलीवुड का यह चहेता कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने वाला है। पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने वाले हैं। हमें पता है कि आप इन दोनों की शादी के अपडेट्स जानने के लिए बेकरार हैं, इसीलिए हम अब आपके लिए एक नया अपडेट लेकर आए हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी किस रीति-रिवाज के अनुसार होने वाली है। इस लेख को पढ़िए और जानिए कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी किस रीती-रिवाज के अनुसार होगी।

इस रीति-रिवाज से शादी करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 

खबरों के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कराने के लिए भट्ट और कपूर परिवार बहुत एक्साइटेड है। इसीलिए शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि भट्ट और कपूर परिवार के लिए यह शादी बहुत भव्य होने वाली है। क्या आपको पता है इन दोनों की शादी कहां होगी? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में सात फेरे लेंगे। जी हां, यह वही आरके हाउस है जहां वर्ष 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया था। अब इसी घर से आलिया भट्ट की डोली उठने वाली है। वहीं खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पंजाबी रिती-रिवाज से शादी करने वाले हैं।

शादी के बाद हनीमून मनाने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कहां जाने वाले हैं इसका पता अभी नहीं चला है। लेकिन कहा जा रहा है कि करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक गाने की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्विजरलैंड जाएंगे। हो सकता है कि यहां रणबीर कपूर आलिया भट्ट को जाॅइन कर लें। कहा जा रहा है कि यह इस कपल का हनीमून डेस्टिनेशन तो नहीं होगा लेकिन इन दोनों को एक साथ समय बिताने का अच्छा मौका जरूर मिल जाएगा। 

End of Article