Tera Paisa Mera Paisa Song: अक्षय कुमार ने उड़ाया गर्दा, रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना

Kumar Sarash

Updated Jun 23, 2026, 21:56 IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी समेत कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। इस बीच अक्षय कुमार की मूवी का नया गाना 'तेरा पैसा मेरा पैसा' रिलीज हो गया है। इस गाने को सुनकर लोग गदगद हो गए है। खास बात तो ये है कि गाने में अक्षय कुमार ने भी अपनी आवाज दी है। टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।