बॉक्स ऑफिस

The Bengal Files Box Office Collection Day 2: 'द बंगाल फाइल्स' की कमाई नहीं आया सुधार, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 7, 2025, 08:47 AM IST

The Bengal Files Box Office Collection Day 2: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की लीड रोल वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। दूसरे दिन भी फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई।

Image

Image Source: Anupam Kher Instagram

The Bengal Files Box Office Collection Day 2: फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म द बंगाल फाइल्स की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को काफी निराश किया है। अब फिल्म द बंगाल फाइल्स को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म द बंगाल फाइल्स का की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी फ्लॉप साबित हो रही है। तो चलिए जानते है फिल्म द बंगाल फाइल्स ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'द बंगाल फाइल्स' की कमाई में नहीं आया सुधार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म द बंगाल फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद फिल्म द बंगाल फाइल्स की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म द बंगाल फाइल्स दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म द बंगाल फाइल्स पहले दिन 1.75 करोड़ की कमजोर ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन भी फिल्म ने सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये कमाए पाई है। जिससे दो दिनों की कुल कमाई 4 करोड़ रुपये हुई। फिल्म को लेकर पहले से बनी हाइप और विवादों का फायदा बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल पाया।

इतने करोड़ में बनी है 'द बंगाल फाइल्स'

विवादों में रही फिल्म द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अब तक फ्लॉप नजर आ रही है। फिल्म द बंगाल फाइल्स के लिए मेकर्स ने 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), सिमरत कौर (Simrat Kaur), अनुपम खेर (Anupam Kher), सास्वता चटर्जी (Saswata Chatterjee), नामाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty), पुनीत इस्सर (Puneet Issar) और सौरव दास (Sourav Das) जैसे सितारे हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article