बॉक्स ऑफिस

The Bengal Files Box Office Collection Day 1: 'बागी 4' के सामने पस्त हुई 'द बंगाल फाइल्स', पहले ही दिन फीका पड़ा कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2025, 02:10 PM IST

The Bengal Files Box Office Collection Day 1: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), अनुपम खेर (Anupam Kher) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) की लीड रोल वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: IMDb

The Bengal Files Box Office Collection Day 1: फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) विवादों के बाद 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज से पहले ही काफी खबरों में बनी रही। इस फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों पर सवाल उठाए गए। लेकिन इतना बज होने के बाद भी फिल्म द बंगाल फाइल्स पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म द बंगाल फाइल्स का पहले दिन दिन का कलेक्शन काफी फीका रहा। तो चलिए जानते हैं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

फीका रहा 'द बंगाल फाइल्स' का कलेक्शन

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म द बंगाल फाइल्स का पहले दिन का कलेक्शन बताया जा रहा है। फिल्म द बंगाल फाइल्स की कमाई को लेकर काफी उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिखा। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ रुपये कमाए, जो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बागी 4 (Baaghi 4) के 12 करोड़ के कलेक्शन के सामने फीका पड़ गया। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म द बंगाल फाइल्स की कमाई के ये आंकड़े ये अनुमानित हैं, अब देखना होगा असल आंकड़ों में क्या बदलाव होगा। फिल्म द बंगाल फाइल्स की कमाई के आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स और फैंस काफी उदास हैं।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द बंगाल फाइल्स में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), अनुपम खेर (Anupam Kher) और पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) लीड रोल में हैं। फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article