बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Advance Booking: धनुष-कृति सेनॉन स्टारर को मिलेगी धांसू शुरुआत, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़

Tere Ishq Mein Advance Booking: मशहूर निर्माता आनंद एल राय के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) कल यानी 28 नवंबर के दिन रिलीज होने वाली है। धनुष और कृति सेनॉन की इस मूवी ने एडवांस बुकिंग से अब तक 3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Image

Pic Credit: IMDb

Tere Ishq Mein Advance Booking: आनंद एल राय की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' अब 28 नवंबर को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन दिखाई देने वाली है। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने लोगों को खूब इम्प्रेस किया है। 'रांझणा' के बाद धनुष (Dhanush) की आनंद एल राय के साथ यह दूसरी मूवी है। 'रांझणा' के बाद लोगों को लग रहा है कि 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहेगी। वहीं दूसरी ओर धनुष और कृति सेनॉन स्टारर टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने रिलीज होने से पहले कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

'तेरे इश्क में' ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष और कृति सेनॉन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) ने अब तक 1.3 लाख टिकट्स बेच दी हैं। रिलीज होने से पहले ही इस मूवी ने अब तक 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 'तेरे इश्क में' धनुष के बॉलीवुड करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

धनुष और कृति सेनॉन स्टारर 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित और आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है। हिंदी के साथ-साथ मेकर्स ने इस मूवी को 28 नवंबर के दिन तमिल और तेलुगु में भी रिलीज करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये आसपास बताया जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article