Dharmendra Broke Down During Esha Deol's 'vidaai': बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर के दिन 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र को उनके फैन्स और फ्रेंड्स लगातार याद कर इमोशनल हो रहे हैं। आज मुंबई में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा होने जा रही है। धर्मेंद्र दो बीवियों के पति और 6 बच्चों के पिता थे। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की शादी के दौरान हुई विदाई के समय अभिनेता फूट-फूटकर रोए थे। आइए इन थ्रोबैक पिक्स पर डालें एक नजर...
ईशा देओल हमेशा से पिता धर्मेंद्र के काफी क्लोज रही हैं। धर्मेंद्र के आखिरी दिनों में ईशा देओल पिता के साथ थीं। वो अक्सर उनसे मिलने के लिए फार्महाउस जाती रहती थीं।
ईशा देओल ने 2012 में उद्यमी भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी एक बाद ईशा देओल की जब विदाई हो रही थी तो धर्मेंद्र काफी इमोशनल हो गए थे।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बेटी ईशा देओल की विदाई पर फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए थे। इस फोटो में धर्मेंद्र बेटी ईशा को घर से विदा करते हुए गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जब ईशा देओल अपनी शादी के बाद ससुराल चली गई थीं तो धर्मेंद्र को बेटी की कमी घर में खलने लगी थी। धर्मेंद्र अक्सर बेटी को याद रो पड़ते थे।
साल 2012 में शादी करने के बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2024 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। बेटी के तलाक से धर्मेंद्र को झटका लगा था।
लंबी बीमारी के चलते धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा में हुआ है। सेलेब्स इस समय सनी-बॉबी से मिलने उनके घर जा रहे हैं।