Tere Ishk Mein Box office Prediction: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। ट्रेलर को देखने के बाद ही लोग ये कहने लगे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करेगी। अब तेरे इस्क में की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ये दावा किया है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये आराम से कमा लेगी। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी फिल्म
ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। सुमित ने कहा, ' धनुष और कृति की फिल्म तेरे इश्क में इस फ्राइडे करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ये बहुत बड़ी पैन इंडिया रिलीज है क्योंकि हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में काफी शो मिलने वाले है। ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है और एडवांस बुकिंग भी अच्छी हो रही है। ऐसे में फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर आराम से 20 करोड़ की कमाई करने वाली है। पहले वीकेंड मूवी 50 करोड़ तक बिजनेस कर सकती है। वहीं तेरे इश्क में की कुल कमाई आराम से 100 करोड़ से ज्यादा होगी।'
सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
बताते चलें कि एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है और कोई भी सीन काटने की जरूरत नहीं पड़ी। सिर्फ एक डायलॉग में एक शब्द बदला गया, बाकी मूवी में कोई कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 49 मिनट है। ये फिल्म 28 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
