Border 2 Worldwide Collection day 8: ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का कब्जा हो गया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने काफी शानदार काम किया है। यही वजह है कि लोग इस मूवी को प्यार दे रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हर दिन ये मूवी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म धुरंधर जैसी मूवीज को भी पछाड़ सकती है। इस बीच फिल्म की कमाई को लेकर अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
दुनियाभर में धमाल मचा रही है बॉर्डर 2
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने भारत में 235 करोड़ रुपये नेट और 281 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं। विदेशों में 41 करोड़ ग्रॉस जोड़ने पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 323 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। पहला हफ्ता अच्छा रहा, लेकिन दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो सकती है। सोमवार को भारत में सिर्फ 11 करोड़ की कमाई हुई, जो आगे चलकर मुश्किलें बढ़ा सकती है। 'गदर 2' ने लाइफटाइम में 690 करोड़ कमाए थे, लेकिन 'बॉर्डर 2' अभी उससे काफी पीछे है।
सनी देओल ने कही ये बात
बताते चलें कि फिल्म बॉर्डर 2 की सफलता से सनी देओल काफी खुश हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम के साथ केक काटते हुए दिखे। कैप्शन में लिखा, 'मेरी, आपकी, हमारी बॉर्डर को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू।' टीम ने 'हैप्पी बॉर्डर 2 यू' गाया।फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सनी देओल की अगली फिल्में 'लाहौर 1947' में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
