'Param Sundari' Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' कुछ ही दिनों पहले रिलीज ही थी। इस रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। बीते शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने के बाद भी 'परम सुंदरी' अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही है। खुशी की बात यह है कि सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें यह मूवी अब तक कितने रुपये कमा चुकी है।
50 करोड़ रुपये के पार हुई 'परम सुंदरी' की कमाई
दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' ने 10वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी अब 43.40 करोड़ रुपये छाप चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात जाए तो इस मूवी का कारोबार 50 करोड़ रुपये के पर पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च किये थे।
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ने पहली बार ऑनस्क्रीन काम किया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में संजय कपूर, रेन्जी पणिक्कर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और तन्वी राम सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी है? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स एक माध्यम से जरूर दें।
