Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मस्ती 4 (Mastii 4) बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म मस्ती 4 को रिलीज हुए कई हो गए है लेकिन अभी तक इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कोई जलवा देखने को नहीं मिला। इन सब के बीच अब रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म मस्ती 4 ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैंं।
'मस्ती 4' ने छठे दिन की इतनी कमाई
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म मस्ती 4 को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की छठे दिन भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल मकाई 12.85 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें फिल्म मस्ती 4 की कमाई के ये आंकड़े अुनामनित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासनी की फिल्म मस्ती 4 का बजट करीब 38-40 करोड़ है। मिलाप जवेरी (Milap Zaveri) के निर्देशन में बनी फिल्म मस्ती 4 में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी (Arshad Warsi), नरगिस फखरी (Nargis Fakhri) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), जेनिलिया डिसूजा (Genelia D'Souza), एल्नाज नोरोजी (Elnaaz Norouzi), रूही सिंह (Ruhi Singh), शाद रंधावा (Shaad Randhawa) और आफताब शिवदासानी भी अहम रोल में है। फिल्म मस्ती 4 की की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
