बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box Office Collection: फुस्स साबित हुई रानी मुखर्जी की फिल्म, 7वें दिन खत्म हुआ जलवा

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 6, 2026, 08:16 AM IST

Mardaani 3 Box Office Collection Day 7: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और मल्लिका प्रसाद (Mallika Prasad) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म मर्दानी 3 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं...

Image

Image Source: Mardaani 3 Movie

Mardaani 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म मर्दानी 3 की स्टोरी की जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन इन सब के बाद भी फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हें रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

खत्म हुआ 'मर्दानी 3' का जलवा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 एक बार फिर से अपनी कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को रिलीज हुए अब 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई में अब भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो फिल्म की छठे दिन की कमाई से भी कम है। फिल्म मर्दानी 3 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने का कुल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बाद दें कि फिल्म मर्दानी 3 की 7वें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।

Mardaani 3 box office collection

Image Source: Mardaani 3 Movie

क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म की स्टोरी बुलंदशहर में एक वीवीआईपी की छोटी बच्ची के अपहरण से शुरू होती है। साथ ही उस वीवीआईपी के घर में काम करने वाले केयरटेकर की बेटी भी गायब हो जाती है। इन दोनों मासूम बच्चियों को बचाने की जिम्मेदारी SSP शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) को सौंपी जाती है। शिवानी जब इस मामले की गहराई में उतरती हैं, तो एक चौंकाने वाला खुलासा होता है। पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में देश के अलग-अलग इलाकों से लगभग 93 बच्चियां लापता हो चुकी हैं। फिल्म मर्दानी 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article