बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: 'मर्दानी 3' ने 'बॉर्डर 2' के सामने टेके घुटने, छठे दिन किया महज इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 5, 2026, 08:43 AM IST

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म मर्दानी 3 छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म मर्दानी 3 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Mardaani 3 Movie

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) रिलीज होने के बाद से ही अपनी स्टोरी और कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 अब तक बॉक्स ऑफिस पर बस ठीक-ठाक कमाई करती नजर आई है। अब रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये मूवी कोई खास जलवा नहीं दिखा पाई है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की कमाई में छठे दिन भी गिरावट देखने को मिली। तो चलिए जानते हैं कि रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

'मर्दानी 3' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी 3 के कलेक्शन को लेकर फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म मर्दानी 3 को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है, लेकिन अभी तक ये मूवी बॉक्स ऑफस पर कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म मर्दानी 3 की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म मर्दानी 3 की कुल कमाई 24.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में 5वें दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली। फिल्म मर्दानी 3 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म मर्दानी 3 की छठे दिन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6

Image Source: Mardaani 3 Movie

'बॉर्डर 2' से हो रही है टक्कर

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 से हो रही है। फिल्म बॉर्डर 2 जहां 13वें दिन भी 4 करोड़ रुपये कमा रही है, तो वही फिल्म मर्दानी 3 का 6 दिनों में हालत खराब हो गई है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article