झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर, चंद सालों में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी

Urmila Matondkar's affair: उर्मिला मातोंडकर ने 90 के दशक में अपने कर्वी फिगर और डांसिंग स्किल्स से लोगों को दीवाना बना दिया था। मगर एक अफेयर की वजह से उर्मिला मातोंडकर का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया था। आइए जानते हैं क्या थी वो वजह...

Authored by: ललित कुमार Updated Feb 4 2026, 11:29 IST
झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर...Image Credit : Instgram01 / 07

झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर...

Urmila Matondkar's affair: बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक उर्मिला मातोंडकर ने एक समय दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया था। आज यानी 4 फरवरी के दिन उर्मिला मातोंडकर अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उर्मिला मातोंडकर की लाइफ से जुड़ी कई ऐसी अहम बातें हैं, जिन्हें आप जानकर हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा संग अफेयर की वजह से उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया और अचानक गायब हो गईं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जिस वजह से उर्मिला का फिल्मी करियर बर्बाद हुआ।

'रंगीला' मूवी से बन गई थीं रातोंरात स्टारImage Credit : Instgram02 / 07

'रंगीला' मूवी से बन गई थीं रातोंरात स्टार

आमिर खान और जेकी श्रॉफ की फिल्म 'रंगीला' से उर्मिला मातोंडकर को दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली थी। इस मूवी को राम गोपाल वर्मा ने बनाया था। 'रंगीला' की सफलता के बाद उर्मिला ने कई बेहतरीन मूवीज में काम किया और वो 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में से एक बन गईं।

एक्टर नहीं इस डायरेक्टर से हुआ था उर्मिला को प्यारImage Credit : Instgram03 / 07

एक्टर नहीं इस डायरेक्टर से हुआ था उर्मिला को प्यार

'रंगीला' की शूटिंग के दौरान उर्मिला मातोंडकर उस समय के फेमस निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा से दिल लगा बैठी थीं। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने दौड़, सत्या, कौन, मस्त, जंगल, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी सहित सभी फिल्मों में उर्मिला को कास्ट किया। राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की चर्चा इंडस्ट्री में भी खूब रही थी।

राम गोपाल वर्मा संग दिला कर अपना करियर बर्बाद कर बैठीं थीं उर्मिलाImage Credit : Instgram04 / 07

राम गोपाल वर्मा संग दिला कर अपना करियर बर्बाद कर बैठीं थीं उर्मिला

इस बात में कोई शक नहीं कि उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा टूटकर प्यार किया था। उर्मिला ने अपनी ज्यादातर फिल्में केवल राम गोपाल वर्मा संग हे की। यह एक्ट्रेस की सबसे बड़ी गलती थी क्योंकि किसी और फिल्ममेकर ने उन्हें कास्ट नहीं किया। जब राम गोपाल वर्मा संग उर्मिला के अफेयर की खबरें निर्माता की पत्नी रत्ना के कानों तक पहुंचीं तो बड़ा बवाल मचा था।

राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने उर्मिला को मारा था थप्पड़!Image Credit : Instgram05 / 07

राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने उर्मिला को मारा था थप्पड़!

जब राम गोपाल वर्मा की पत्नी को रत्ना को इस अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने उर्मिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। इसके बाद फिल्ममेकर ने रत्ना से अपनी की खत्म कर लिया था। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला संग फिल्में भी नहीं की। यही वजह है कि उर्मिला का फिल्मी करियर बर्बाद होता चला गया।

10 साल छोटे मॉडल संग की शादीImage Credit : Instgram06 / 07

10 साल छोटे मॉडल संग की शादी

साल 2014 में उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर से शादी की। दोनों की मुलाकात एक मनीष मल्होत्रा की नीस की शादी में हुई थी। दोनों दोस्त बन गए और जल्द ही उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।

कुछ ही सालों में ले लिया तलाकImage Credit : Instgram07 / 07

कुछ ही सालों में ले लिया तलाक

उर्मिला मातोंडकर ने शादी के 8 सालों बाद पति मोहसिन अख्तर से तलाक की अर्जी फाइल की। दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। अब उर्मिला अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!