बॉलीवुड

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर संग आलिया भट्ट ने मिलाया हाथ, इस एक्टर संग फर्स्ट टाइम बनेगी जोड़ी

Alia Bhatt's Next With Abhishek Pathak: आलिया भट्ट इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बड़ी जानकारी सामने आई है कि एक हाई कांसेप्ट रिलेशनशिप ड्रामा के लिए आलिया भट्ट ने 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग हाथ मिलाया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Alia Bhatt's Next With Abhishek Pathak: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री के हर डायरेक्टर काम करना चाहता है। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। 4 फरवरी के दिन आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हाथ अब अजय देवगन की सुपरहिट मूवी 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक की एक हाई कांसेप्ट रिलेशनशिप ड्रामा लगी है। इस मूवी के टाइटल का खुलासा भी हो चुका है। (इसे भी पढ़ें: झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर, चंद सालों में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी)

राजकुमार राव संग बनेगी आलिया भट्ट की जोड़ी

Variety India की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट ने अभिषेक पाठक की नई हाई कांसेप्ट रिलेशनशिप ड्रामा के लिए कमर कस ली है। फिलहाल इस मूवी का टाइटल 'हाउसवाइफ' बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक मैरिड कपल इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस मूवी में आलिया भट्ट के अपोजिट लीड रोल निभाने के लिए राजकुमार राव के साथ बातचीत चल रही है। राजकुमार राव ने फिल्म करने में दिलचस्पी दिखाई है। अगर बात बनती है तो आलिया भट्ट और राजकुमार राव को पहली बार साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

Alpha

Alpha

इस महीने से फ्लोर पर जाएगी आलिया की फिल्म

खास बात यह है कि आलिया भट्ट ना केवल फिल्म में लीड रोल निभाने वाली है बल्कि वो अपनी कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को को-प्रोड्यूस भी करेंगी। इसी साल अगस्त या सितंबर में यह मूवी फ्लोर पर जा सकती है। इस समय अभिषेक पाठक, अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' की शूटिंग में बिजी हैं। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 12: मंगलवार को सनी पाजी की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 300 करोड़ी होने इंच भर है दूर)

Alia Bhatt

Alia Bhatt

ये हैं आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आखिरी बार आलिया भट्ट को वसन बाला की फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत किया गया था। वहीं दूसरी ओर 2026 में आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास फिल्म 'अल्फा' भी है, जिसमें उन्हें बॉबी देओल और शरवरी के साथ देखा जाएगा।\

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article