बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी दिखा 'बॉर्डर 2' का जलवा, डबल डिजिट में की कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। छटे दिन भी फिल्म ने तगड़ी कमाई की। फिल्म का कलेक्शन डबल डिजिट में हुआ है जो कि तारीफ के लायक है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने डबल डिजिट से तो शानदार ओपनिंग की ही थी, वहीं आए दिन मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बेहद जबरदस्त देखने को मिल रही है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने पहले वीकेंड में 'छावा' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं छठे दिन भी सनी देओल और वरुण धवन स्टारर 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के छह दिन बाद भी डबल डिजिट में शानदार कमाई की है।

'बॉर्डर 2' (Border 2) ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं छठे दिन सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी तक बाकी दिनों के आंकड़ों के मुकाबले ये कलेक्शन सबसे कम है। लेकिन छठे दिन भी डबल डिजिट में कमाई करना बड़ी बात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' की कुल कमाई छह दिनों में 213 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। फिल्म का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही फिल्म 300 करोड़ रुपये की पारी भी खेलती नजर आएगी। मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जो कि 'धुरंधर' की ओपनिंग से भी ज्यादा है।

'बॉर्डर 2' (Border 2) ने दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर कहां तक अपनी राह तय कर पाती है। बता दें कि फिल्म ने समीक्षक ही नहीं दर्शकों का भी खूब दिल जीता है। मूवी का रिव्यू देख कहा जा सकता है कि सनी देओल की ये फिल्म उम्मीद से ज्यादा खरी उतरी है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसी एक्ट्रेसेस ने भी अहम भूमिका अदा की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article