बॉक्स ऑफिस

Baaghi 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'बागी 4', चौथे दिन किया इतने कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2025, 08:38 AM IST

Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: ए. हर्षा (A. Harsha) के डायरेक्शन में बनी हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) ने चौथे दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: IMDb

Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन सीरीज बागी (Baaghi) की चौथी कड़ी बागी 4 (Baaghi 4) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म बागी 4 को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए हैं जिसके बाद फिल्म बागी 4 की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म बागी 4 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

बागी 4 की कमाई में आई गिरावट

संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बागी को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद टाइगर श्रॉफ की फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क (Sacnilk) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की धांसू एक्शन फिल्म बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म बागी 4 का कुल कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म बागी 4 की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म बागी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फ्लॉप साबित हुई 'बागी 4'

ए. हर्षा (A. Harsha) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बागी 4 के लिए मेकर्स ने 100-150 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं। लेकिन फिल्म बागी 4 पहले चार दिनों में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई। फिल्म बागी 4 में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article