बॉक्स ऑफिस

Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 'बागी 4' की कमाई में नहीं आया सुधार, तीसरे दिन भी फ्लॉप रहा शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 8, 2025, 07:43 AM IST

Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की लीड रोल वाली फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म बागी 4 ने इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: IMDb

Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर एक्शन फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। फिल्म बागी 4 अब तक बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म बागी 4 को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों की तरह तीसरे दिन भी उदास किया है। फिल्म बागी 4 की कमाई में तीसरे दिन कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला। तो चलिए जानते हैं फिल्म बागी 4 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'बागी 4' ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की बागी 4 एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह फिल्म बागी 4 की कमाई के नए आंकड़े हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। Sacnilk की खबर के अनुसार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये हो गया। कमाई में भले ही दूसरे दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिला हो लेकिन 'बागी 4' अब भी मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

कब होगा 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन

ए. हर्षा (A. Harsha) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बागी 4 काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ये पूरा हफ्ता लग जाएगा। इस फिल्म में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) भी अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article